Body kese banaye.

» बॉडी को रखना है फिट तो पियें सब्‍जियों से बनी ग्रीन स्‍मूदी

यह बात हमें बचपन से सिखाई गई है कि चाहे कुछ खाओ या नहीं मगर, हरी सब्‍जियां जरुर रोज़ खाओ। हरी सब्जियों के अंतर्गत पालक, पुदीना, मेथी, बथुआ, इत्‍यादि सब्जियों को शामिल किया जाता है।

हरी सब्जियों में जरूरी पोषक तत्‍वों के उपस्थित होने के कारण यह सेहत को चुस्‍त-दुरूस्‍त रखने में लाभकारी होती हैं और साथ ही में इनमें काफी कम कैलोरीज़ होती हैं। अगर आप हरी सब्‍जी को पका कर खाते हैं तो इन्‍हें ज्‍यादा पकाने पर इनका पोषक तत्‍व खतम हो जाात है। इसलिये अच्‍छा है कि आप इनकी स्‍मूदी बना कर पियें।

* जी एम डाइट प्लान: ऐसे घटाइये 7 दिनों में 7 किलो वजन

आज कल जो लोग अपनी फिटनेस पर ध्‍यान देते हैं, उनके लिये ग्रीन स्‍मूदी से अच्‍छा कुछ नहीं। अगर इसमें थोड़े फल जैसे, सेब, केले या अनानास मिला लिये जाएं तो इनका स्‍वाद और भी लाजवाब हो जाता है। आइये जानते हैं कि आपको सब्‍जियों से बनी स्‍मूदी क्‍यू पीनी चाहिये और इसे बनाने की विधि...

* अपनी सब्‍जियों को पी जाइये

कई-कई दिन ऐसे बीत जाते हैं जब हम अपनी प्‍लेट से सब्‍जियां ही गायब कर देते हैं। यानी हम कई दिनों तक सब्‍जियों का सेवन नहीं करते। ऐसे में अगर आप सब्‍जियों से तैयार स्‍मूदी पियेंगे तो आप किसी भी सब्‍जी को मिस नहीं करेंगे।

वेट लॉस करना है तो ब्रेकफास्‍ट में पियें ये 2 स्‍मूदी, होगा झट से फायदा

* यह आसानी से बनने वाली चीज़ है

जहां हमें खाना बनाने में ज्‍यादा समय लगता है वहीं इस स्‍मूदी को बनाने में बस कुछ ही मिनट लगते हैं। आपको इसे बनाने के लिये केवल ब्‍लेंडर में हरी सब्‍जियां और कुछ फलों को मिलाने की आवश्‍यकता है बस। इससे ज्‍यादा आपको कुछ भी करने की जरुरत नहीं है।

* यह उतना भी बुरा टेस्‍ट नहीं करता जितना आप समझते हैं

इस सब्‍जियों से तैयार स्‍मूदी का टेस्‍ट इसमें पड़े फलों की वजह से काफी ज्‍यादा टेस्‍टी हो जाता है। साथ ही फलों की वजह से इसके पोषण बढ़ भी जाते हैं।

* यह एनर्जी से भरपूर्ण है

इसको आप अपने वर्कआउट करने से पहले या फिर बाद में पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को ढेर सारी एनर्जी और पोषण मिलेगा।

* ऐसे बनाएं स्‍मूदी रेसिपी

सामग्री- पालक - 2 गुच्‍छे, सेब - 1, दूध या पानी- 1 कप, चिया सीड 1 चम्‍मच और नींबू का रस-1 चम्‍मच।

विधि - ब्‍लेंडर में सभी सामग्रियों को डालें और तब तक चलाएं जब तक कि यह स्‍मूथ ना हो जाए। इसे सर्व करें और थोड़ा सा बाद के लिये भी फ्रिज में रख लें
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Corona virus | tips for corona virues

Coronavirus disease (COVID-19) is an infectious disease caused by a newly discovered coronavirus. corona virus Most people infec...