प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के तरीके

» प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के तरीके



प्रेग्नेंसी के बाद मोटापा बढ़ना एक आम समस्या होती है। कई बार अच्छी फिगर होने के बावजूद डिलिवरी के बाद शेप खराब होने लगता है। आप चाहें तो आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं, इसके लिए किसी स्ट्रिक्ट डाइट या दवाई की जरूरत नहीं होती है। आइए जानें कुछ ऐसे टिप्स (Tips to Loss Weight After Pregnancy) जिनसे आप बच्चें के जन्म के बाद भी वजन को कम कर सकती हैं।

बच्चे के जन्म के बाद वजन कम करने के टिप्स (Tips to Loss Weight After Pregnancy in Hindi)



* समय लें (Take Your Time)


बच्चे के जन्म के समय अकसर मां का वजन बढ़ ही जाता है। इसलिए अधिक परेशान ना हो और बच्चे के जन्म के बाद खुद को थोड़ा समय दें। वजन कम करने की दिशा में कम से कम 2 महीने बाद ही कोई विचार करें।



* डॉक्टर से सलाह लें (Consult to Doctor First)


अगर आप वजन कम करने का निर्णय लेती हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। यह बहुत ही आवश्यक है क्योंकि हो सकता है कि अगर बच्चा कमजोर हो तो डॉक्टर वजन कम ना करने की जगह आपको अपनी डाइट बराबर रखने को कहें।


* डाइटिंग बिलकुल ना करें (Don't diet)


वजन कम करने की शुरुआत धीरे-धीरे करें और इस दौरान डाइटिंग बिलकुल ना करें। इसकी जगह आप ऐसा खाना खाए जिनसे पौषक तत्व भी मिले और फैट भी ना बढ़ें। मछली, मीट, बीन्स, हरी सब्जियों आदि का अधिक सेवन करें।


* स्तनपान अवश्य कराएं (Breastfeed)

कई डॉक्टरों का मानना है कि स्तनपान कराने से वजन कम होता है। स्तनपान कराने में शरीर को लगभग 300-500 कैलोरी खर्च करनी पड़ती है। ऐसे में आपकी अतिरिक्त चर्बी जल्दी कम और सुरक्षित तरीके से कम होती है।


* खूब सारा पानी पिएं (Drink up)


पानी के गुण बताने की कोई जरूरत नहीं है। यह ना सिर्फ आपको हाइड्रेट रखेगा बल्कि इसकी सहायता से पेट में जमी गंदगी भी दूर होती है। सुबह-शाम हल्के गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से अतिरिक्त चर्बी खत्म होती है।


* हेल्दी स्नैक्स और फैट लें (Take Healthy Snacks and Fat)

स्नैक्स खासकर बिस्कुट या चाय के साथ खानी वाली चीजों में सतर्कता बरतें। सफेद ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड इस्तेमाल करें, गेहूं के बिस्कुट, मेवे, किशमिश, पॉपकॉर्न आदि खाएं। फुल क्रीम दूध की जगह धीरे-धीरे स्किमड मिल्क लें।


* धीरे-धीरे और पांच-छह बार खाएं (Take Small Portions)


स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अतिरिक्त एनर्जी की जरूरत होती है इसलिए अपना खाना कम मत कीजिए। बस ऐसी चीजें खाइए जिनमें अधिक पोषक तत्व हो और एक साथ अधिक खाने की जगह थोड़ा-थोड़ा करके खाइए।


* थायरॉइड की जांच (Thyroid Test)

कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने का एक अहम कारण हाइपोथाइराइड भी होता है। इसलिए अगर लगातार वजन बढ़ने की समस्या हो तो थायरॉइड की जांच अवश्य करानी चाहिए।


* योगा और हल्के व्यायाम करें (Do Yoga and Easy Exercises)


बच्चे के जन्म के बाद भारी व्यायाम कतई ना करें। वजन कम करने के लिए आसान योगा और हल्के व्यायाम करना लाभदायक होता है। हल्के क्रंच्स, हिप रेज (Hip Raise), जॉगिंग आदि लाभदायक होता है। अगर व्यायाम करने का मन ना हो तो अपने बच्‍चे के साथ कुछ देर की वॉक पर जाएं।

आप इन नियमों का पालन करके अपना वजन कम कर सकती है
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Corona virus | tips for corona virues

Coronavirus disease (COVID-19) is an infectious disease caused by a newly discovered coronavirus. corona virus Most people infec...