» कद बढ़ाने के पांच बेहतरीन तरीके
कैल्शियम, मिनरल और विटामिन की कमी को करें दूर (Eat Calcium, Minerals rich Food)
शरीर के विकास में बाधा आने का सबसे मुख्य कारण खान-पान में कमी है। सही समय पर भोजन न करने से या पौष्टिक आहार ना लेने के कारण हमारे शरीर को आवश्यक विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिसके कारण ग्रंथियां सही ढ़ंग से कार्य नहीं कर पाती हैं। इसलिए कैल्शियम, मिनरल और विटामिन युक्त आहार को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। मछली, दूध, चीज़, बींस, मीट, मूगंफली, दालें, दही, गाजर, सेब, पालक, चुकदंर, गाजर आदि लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं।
* भरपूर नींद भी है जरुरी (Sleep Well)
भरपूर नींद अच्छी सेहत के लिए बहुत जरुरी है परंतु कुछ लोग इसे आलस्य के रुप में देखते हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है, नींद इसलिए आवश्यक है क्योंकि इस दौरान ही हमारा शरीर ऊतकों (Tissues) का पुन: निर्माण करता है और इसकी सहायता से ही हम तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए किशोर अवस्था में 8 से 10 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए।
* खेलकूद और व्यायाम से मिलेगी अच्छी हाइट (Involve in Sports and Other Physical Activities)
खेलकूद, व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियां अच्छी सेहत के साथ साथ हमें अच्छी हाइट भी प्रदान करते हैं। नियमित रुप से व्यायाम करने और खेल कूद में हिस्सा लेने से हमारी हाइट तेजी से बढ़ती है क्योंकि इनसे शरीर में खिंचाव उत्पन्न होता है। हाइट बढ़ाने के लिए टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी आदि खेले में खुद को सक्रिय रखना चाहिए।
* सिगरेट और शराब को कहें ना (Say No to Drugs)
यदि आप अच्छी हाइट पाना चाहते हैं तो आपको अपनी उन सभी गलत आदतों को त्यागना होगा जो शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। कम उम्र में शराब, सिगरेट, ड्रग्स आदि का सेवन करने से हाइट बढ़ने में समस्या आती है। इसलिए इन चीजों की आदत को छोड़ना आपके लिए बहुत जरुरी है।
* दवाइयों के प्रयोग से पहले लें डॉक्टर की सलाह (Take Medicines Wisely)
टेलीविजन या नेट (online) पर हाइट बढ़ाने के लिए बहुत-सी दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। यह दवाइयां कोई जादुई बूटी नहीं बल्कि खनिज, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का मिश्रण होती हैं। यह दवाएं कई बार नुकसानदेह भी साबित होती हैं या फिर इनसे हमारे कद पर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए हाइट बढ़ाने वाली दवाओं के दुष्परिणाम से बचने एवं सही दवाओं के चयन के लिए डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी है।
» लंबाई बढ़ाने के लिए व्यायाम
* ताड़ासन (Taadasan)
ताड़ासन, योग में हाइट बढ़ाने के लिए सबसे महत्तवपूर्ण आसन है। इसके लिए जमीन पर पूरे शरीर को स्थिर रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में सामने की ओर से मिलाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं। अब एक लंबी सांस खींचते हुए पंजों के बल खड़े होते हुए अपने हाथों को धीरे- धीरे ऊपर की ओर खीचें। इस प्रकार दिन में 10 से 12 बार करें।
* भुजंग आसन (Cobra Stretch)
भुजंग आसन करने के लिए एक दरी बिछाकर उस पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों पर बल देते हुए कमर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ ले जाकर खिंचें। ध्यान रहें हथेलियां खुली हों और हाथ एकदम सीधा हो। इसी आसन में कुछ देर तक रहें और फिर धीरे- धीरे नीचे आएं।
* पश्चिमोत्तानासन (Forward Spine Stretch)
पशिचमोत्सान आसन करने के लिए एक दरी बिछा कर उस पर सीधे बैठ जाएं और सामने की तरफ पैर आपस में जोड़ते हुए सीधा रखें। फिर सामने की ओर झुकते हुए दोनों पैर के अंगुठे को पकड़ने का प्रयास करें। ऐसा करने से शरीर लचीला होता है और हाइट भी बढ़ता है। इस दौरान ध्यान रखें क़ि घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
* खेलना, कूदना और लटकना (Playing, jumping and hanging)
जमीन से 7 फुट की ऊंचाई पर एक छड़ बांधे और उस पर जितनी देर तक संभव हो उतनी देर तक हर रोज लटकें। ऐसा करने से आपका शरीर लचीला बनेगा और आपकी हड्डियां भी खिंचेंगी जिससे आपका कद बढ़ाने लगेगा। इसके साथ ही खेलने-कूदने से भी शरीरिक विकास होता है और आपको एक अच्छी हाइट मिलती है।
* तैरने से भी बढ़ेगी हाइट (Swimming)
तैरना एक ऐसा व्यायाम है जिसमें बहुत अधिक खिंचाव होता है। इससे धीरे-धीरे अपकी लंबाई बढ़ने लगती हैं। हालांकि इसका परिणाम देखने के लिए आपको लंबे समय तक स्विमिंग करनी होगी। यदि आपको अपनी हाइट बढ़ानी है तो कम से कम हर रोज दो घंटे स्विमिंग जरूर करें।

0 comments:
Post a Comment