भिन्डी, पत्ता गोभी और बैंगन के 10 फायदे

जानिए लेडीफिंगर भिंडी के 10 कमाल के फायदे


1 कैंसर - भिंडी को अपनी थाली में शामिल करके आप कैंसर को दूर भगा सकते हैं। खासतौर से कोलन कैंसर को दूर करने में भिंडी बहुत फायदेमंद है। यह आंतों में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और बेहतर तरीके से कार्य करती हैं।

2  हृदय - भिंडी आपके दिल को भी स्वस्थ रखती है । इसमें मौजूद पैक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

3  डायबिटीज - इसमें पाया जाने वाला यूगेनॉल, डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह शरीर में शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

4 अनीमिया - भिंडी एनीमिया में भी काफी लाभदायक होती है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में सहायक होता है, और विटामिन- के, रक्तस्त्राव को रोकने का कार्य करता है।

5  पाचन तंत्र -  भिंडी फाइबर से भरपूर सब्जी है। इसमें मौजूद लसलसा फाइबर पाचन तंत्र के लिए बेहद  - भिंडी में पाया जाने वाला लसलसा पदार्थ हमारी हड्डियों के लिए उपयोगी होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-के हड्‍डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

6  हड्डियां बनाए मजबूत - भिंडी में पाया जाने वाला लसलसा पदार्थ हमारी हड्डियों के लिए उपयोगी होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-के हड्‍डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

7  इम्यून सिस्टम - भिंडी में विटामिन-सी होने के साथ यह एंटीआक्सिडेंट से भरपूर होती है। जिसके कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। इसे भोजन में शामिल करने से कई बीमारियों जैसे खांसी, ठंड जैसी समस्याएं भी नहीं होती।

7  इम्यून सिस्टम - भिंडी में विटामिन-सी होने के साथ यह एंटीआक्सिडेंट से भरपूर होती है। जिसके कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। इसे भोजन में शामिल करने से कई बीमारियों जैसे खांसी, ठंड जैसी समस्याएं भी नहीं होती।

10  भिंडी आपके वजन को कम करने के साथ ही अपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में भी मदद करती है। इसका प्रयोग बालों को खूबसूरत, घना और चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके लसलसे पदार्थ को नींबू के साथ शैंपू की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

सावधान -  भिंडी में ओजलेट अत्यधि‍क मात्रा में पाया जाता है, जो गुर्दे और पित्त में पथरी या स्टोन के खतरे को बढ़ा देता है, और पहले से मौजूद स्टोन को बढ़ाकर मजबूत कर देता है। इसके अलावा इसे भूनकर पकाने पर यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती है।



» पत्तागोभी का यह उपाय, देगा 5 चमत्कारिक फायदे


1 सूजन -  यदि हाथ, पैर या शरीर के किसी ऐसे भी भाग में चोट लगने के कारण दर्द और सूजन महसूस कर रहे हैं, तो सोते समय पत्तागोभी का पत्ता लेकर संबंधि‍त स्थान पर रखें और उसके ऊपर पट्टी बांध लें। सोने से पहले यह तरीका आपको काफी लाभ पहुंचाएगा।

2 स्तन में दर्द - नवजात शि‍शु को दूध पिलाते समय कई बार महिलाओं को स्तनों में दर्द होता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है, तो पत्तागोभी का पत्ता स्तन पर रखने से आपके स्तन का दर्द गायब हो जाएगा। इसे एक बार जरूर आजमाकर देखें।

3 थायरॉइड - थायरॉइड ग्रंथि‍ शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाती है साथ ही पाचन तंत्र के लिए भी य‍ह खास है। अगर आपको इनसे संबंधित कोई समस्या होती है, तो अपने गले पर थायरॉइड ग्रंथि‍ वाले स्थान पर पत्तागोभी का पत्ता रखें और ऊपर से शॉल लपेट लें। सुबह इसे गले से हटा लें।

 4 सिरदर्द - यदि आपको सिर में असहनीय दर्द हो रहा है तो यह आंखों की कमजोरी या फिर अत्यधि‍क तनाव और थकान के कारण भी हो सकता है। ताजा पत्तागोभी का एक पत्ता लेकर सिर पर रखें और माथे पर भी। इसके बार सिर को ढंक लें। आपको दर्द कम होता महसूस होगा।

5 शरीर के किसी भी हिस्से को हीलिंग पावर देने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका है। दर्द को खींचने के मामले में यह चुंबक की तरह कार्य करता है।



» बैंगन के 5 बेहद खास फायदे, जरूर जानिए


1 अगर आपका वजन ज्यादा है, और आप उसे कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो अपने भोजन में बैंगन को शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल बैंगन में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

 2 प्रति सौ ग्राम बैंगन की मात्रा में केवल 25 कैलोरी होती है। बैंगन में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसकी कम मात्रा लेने पर भी पेट जल्दी भर जाता है और आप ओवर इटिंग से बच जाते हैं।

3 यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित कर पित्त बनाने में लीवर की मदद करता है। इससे आपके पाचन तंत्र में मौजूद टॉक्सिन्स भी साफ हो जाते हैं, जिससे कोलोन कैंसर का जोखि‍म कम होता है।

 4 बैंगन में अत्यधिक मात्रा में क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो कि मजबूत एंटीऑक्सीडेंट एजेंट के रूप में काम करता है। इसके अलावा बैंगन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान और तनाव से भी आपको बचाते हैं।

5 कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होने के कारण बैंगन हार्ट के लिए भी अच्छा होता है, जो धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को कम कर रक्त के प्रवाह में सहायक होता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर व डायबिटीज में फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Corona virus | tips for corona virues

Coronavirus disease (COVID-19) is an infectious disease caused by a newly discovered coronavirus. corona virus Most people infec...